अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी… हत्या के दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बिलासपुर. प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में गुम इंसान सूर्यप्रकाश बघेल के कहीं चले जाने (गुमने) की रिपोर्ट थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से गुम इंसान के घर के निकट स्थित भैंसाझार जंगल एवं डैम के आसपास की जा रही थी, इस दौरान दिनांक 05/12/2025 भैंसाझार जंगल झाड़ियों के बीच गुम इंसान की मोटर सायकल एवं शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। थाना रतनपुर एवं एसीसीयू की टीम बनाकर घटना से संबंधित समस्त व्यक्तियों से गहन पुछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य संकलन किया गया , मृतक से पूर्व में विवाद होने के कारण 3 महीने पूर्व से गांव से अलग रहने वाले, संदेही रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लेकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया , आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं हथियार जप्त किए गए हैं तथा घटना में अन्य सहयोगी व्यक्तियों/पहलुओं के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।


