मौनी अमावस्या: धार्मिक महत्व और शिव पूजा का विधान

चंडीगढ़.  आज मौनी अमावस्या है। हिंदू धर्म में गंगा नदी को सर्वाधिक पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि देशभर से श्रद्धालु इस पावन तिथि पर गंगा तटों पर स्नान और दान के लिए एकत्रित होते हैं।

पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार कई साधक केवल मौनी अमावस्या ही नहीं, बल्कि पूरे माघ माह तक प्रतिदिन गंगा स्नान का संकल्प लेते हैं। यह अनुष्ठान पौष पूर्णिमा से आरंभ होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है। शास्त्रों के अनुसार, इस अवधि में किया गया स्नान, दान और तप कई गुना पुण्य फल प्रदान करता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!