नेशनल हाईवे में कार चालक से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे -130 में कार चालक से मारपीट कर कार लूटकर भागने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की कार, मोबाइल, व नगद 8 हजार रुपए बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी की सुबह 3.35 बजे विजय कुमार राज (48) तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा निवासी अपने 3 महिला रिश्तेदारों को कार में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव मेला देखने गए थे। वहां से वापस अपने गांव जा रहे थे। रतनपुर के पहले नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पहले पेशाब करने के लिए गाड़ी रोके। तभी अचानक 2 कार में में सवार 4 युवक आए और विजय के साथ मारपीट कर कार की चाबी मांग लिए। फिर कार के अंदर बैठी महिलाओं को बाहर उतारकर कार लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस की टीम जांच शुरू की। चार आरोपी विद्यादास महंत (43) सीतापुर खडग़ांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा निवासी, रामसुन्दर (32) बनखेता खरवर थाना चरचा जिला कोरिया निवासी, राजीव कुमार सिंह (37) हर्रापारा वार्ड नंबर 1 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया निवासी, गुलशन कुजुर (47) चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया निवासी को गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!