February 13, 2026
बांग्लादेश: नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान की ”निर्णायक जीत”
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान की ”निर्णायक जीत” पर शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि रहमान की जीत ने उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है।


