23 फरवरी – कांग्रेस विधायक दल की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार दिनांक 23 फरवरी 2026 को शाम 04ः00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आहुत की गयी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी है, उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

बैठक की जानकारी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पीसीसी से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!