ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

 

चकरभाठा पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

बिलासपुर। टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनक कब्जे से नगद व बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि 6 मार्च की रात 3.10 बजे आरोपी यशराज यादव (22)नवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर, सुमित दुबे (27) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर ने अपने टाटा पंच वाहन से टोयोटा शो रुम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को रुकवाया। फिर अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर गाड़ी की बिल्टी पेपर दिखाने के लिए बोला। चालक ने पेपर नहीं दिखाया तो पैसों की मांग की गई। दोनेां युवको ने ट्रेलर चालक का मोबाइल व बिल्टी पेपर को लूटकर भाग गए। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!