March 13, 2026
समय से पहले तपिश: देश के 57% जिलों पर भीषण गर्मी का खतरा
चंडीगढ़. मार्च का महीना अभी अपने आधे पड़ाव पर भी नहीं पहुँचा है, लेकिन उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में सूरज के तेवर मई और जून जैसी तपिश का अहसास करा रहे हैं। आमतौर पर इस समय लोग खुशनुमा मौसम का आनंद लेते थे, लेकिन इस साल पंखे और कूलर समय से पहले ही बाहर निकल आए हैं। यह महज एक मौसमी बदलाव नहीं है, बल्कि ‘क्लाइमेट चेंज’ की वह दस्तक है, जो आने वाले समय के लिए एक बड़ी चेतावनी दे रही है।
क्लाइमेट थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वॉटर’ (CEEW) और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा इस वक्त भीषण गर्मी के मुहाने पर खड़ा है।


