हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने रनवे का विस्तार के लिए किया श्रमदान

 

बिलासपुर:  चकरभाटा एयरपोर्ट  के रनवे विस्तार की मांग न केवल जन-जन की मांग है बल्कि अब बिलासपुर की अस्मिता का प्रश्न भी बन गया है। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई वर्तमान में 1490 मीटर से बढ़कर 2200 मीटर तक करने की मांग को बुलंद करना चाहती है। यह निर्णय हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसलिए लिया, रक्षा मंत्रालय के कब्जे वाली 290 एकड़ जमीन जनवरी माह में वापस मिल जाने के बाद भी अब तक एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए कोई भी धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है और ना ही इसके लिए कोई घोषणा की गई है।

1 मई मजदूर दिवस  के दिन हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आव्हान पर छत्तीसगढ़ बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट चकरभाटा के रनवे विस्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उमड़ कर सामने आए। गर्मी की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।एयरपोर्ट के दक्षिणी हिस्से में गांव तेलसरा तक लगभग 20 से 25 गाड़ियों के काफिले में पहुंचकर जिस तरह लोगों ने श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया है वह साफ जाहिर करता है, एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की मांग न केवल जन-जन की मांग है बल्कि अब बिलासपुर की अस्मिता का प्रश्न भी बन गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!