चलती बोलेरो पर पेड़ गिरने से 4 महिला अध्यापिकाओं की मौत

 

आनी/मंडी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल आनी में शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 महिला अध्यापिकाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाद लगभग 5 बजे, जब क्षेत्र में भारी तूफान और तेज हवाएं चल रही थीं, तब शमशर-गुगरा मार्ग पर बाली-ओल के समीप एक चलती बोलेरो कैंपर (HP01K-4621) पर एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया।

इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इसमें चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से छह शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक थे जो अपने कार्य के उपरांत घर लौट रहे थे। इस भीषण टक्कर और वाहन के पलटने के कारण 4 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनकी पहचान 38 वर्षीय स्नेह लता (निवासी परलीधार), 38 वर्षीय बंटी कौंडल (निवासी लामीसेरी), 43 वर्षीय उषा कुमारी (निवासी तराला) और 54 वर्षीय सीमा आजाद (निवासी रोपड़ी) के रूप में हुई है। ये सभी मृतकाएं आनी तहसील जिला कुल्लू की ही रहने वाली थीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!