हुड़दंग मचाने वालों को डंडे से पीटा और कराया उठक-बैठक
पुलिस ने 12 शराबी चालकों पर की कार्रवाई
बिलासपुर। बीच सडक़ पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चालको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिर सभी की डंडे से पिटाई की, इसके बाद कान पकड़ाकर उठक-बैठक कराया गया।
जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इन्हें पकडऩे के लिए लगातार अलग-अलग इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही। इस बीच सोमवार (11 मई) की रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने पूरी टीम के साथ हुड़दंगियों को पकड़ा । जांच में कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए। वहीं, 12 मई की रात सडक़ों पर दहशत फैलाने वाले, चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 12 आरोपियों को पकड़ा गया। पिछले डेढ़ महीने में ऐसे ही 513 आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हुई है।


