गौ मांस पकाते पति-पत्नी समेत बेचने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी के बांबे अटल आवास में गौ मांस पकाते पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 किलो मांस जब्त किया गया है। इसके अलावा मांस बिक्री करने वाला आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोनी पुलिस ने बताया कि बांबे अटल आवास निवासी आरोपी विकास बेघेल उसकी पत्नी रूखमणी बघेल रविवार की शाम अपने घर पर गौ मांस पका रहे थे। इसकी सूचना मिलतेही हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों की भीड़ बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोपी विकास ने कोटा के नरेंद्र अनंत से दो सौ रुपए में एक किलो गौ मांस खरीदने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी विकास और उसकी पत्नी रूखमणी व बिक्री करने वाला आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!