बाप-बेटों ने की शराबी बड़े पुत्र की हत्या


बिलासपुर। बाप-बेटों ने मिलकर शराबी बड़े बेटा के हाथ, पैर बांधकर मुंह को दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के मुंह में कीटनाशक दवाई डाल दिए साथ ही घटना स्थल के आसपास भी छिडक़ दिया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी बेलगहना के अनुसार 20 मई 2026 को ग्राम रतखंडी निवासी उमेन्द सिंह पटेल (52) ने सूचना दी कि 19-20 मई की दरम्यानी रात उनका पुत्र गौरीशंकर पटेल (23) की जहर सेवन से मौत हो गई है और आत्महत्या करने में उपयोग की गई जहर की शीशी वहीं पड़ी हुई है। सूचना पर बेलगहना पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक की मौत और परिस्थितियों को देखकर मामले में अपराध के घटित होने का संदेह पैदा हुआ। एसएसपी रजनेश सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल व शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक गौरीशंकर के बदन पर साधारण चोटों के निशान व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य मिले। मौके से जहर का खाली डब्बा भी बरामद किया गया। उक्त संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर बेलगहना पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए मृतक गौरीशंकर पटेल के शव का पीएम कराया गया। गौरीशंकर की हत्या का साक्ष्य मिलने पर बेलगहना पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएनएस अंतर्गत अपरा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक गौरीशंकर शराबी व झगड़ालू किस्म का था, जो अपने घर वालों से अक्सर विवाद करता था। कुछ दिन पूर्व भी उसने झगड़ा किया था, तो उसके खिलाफ पुलिस ने 151 की कार्यवाही कर जेल भेजा था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!