हाईवे में कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत
बिलासपुर। बिलासपुर-मस्तूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर भदौरा के पास देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मस्तूरी पुलिस ने बताया कि बलोने कार (सीजी 11 बीवी 3903) की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक शुभम राठौर (30), निवासी भदौरा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक को गंभीर चोट लगी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मस्तूरी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


