उप चुनाव में कांग्रेस के आजम ने बीजेपी के मधु को 1062 वोटों से हराया

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से हराया। आजम ने भी इस वार्ड से कांग्र्रेस के विजयी अभियान को जारी रखा। वहीं, बीजेपी ने पुराने इतिहास को दोराते हुए हार के सिलसिले को जारी रखी हुई है।

बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से हराया। बिलासपुर नगर निगम में वार्ड क्रमांक 29 (संजय गांधी नगर) के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को को 1062 वोटों से हराया है। इस वार्ड में कांग्रेस पिछले 40 सालों से चुनाव जीत रही है। इससे पहले भी मधुसूदन राव को शेख आजम के पिता शेख असलम ने भी हराया था। वार्ड 29 में यह दूसरा उपचुनाव है। इससे पहले पार्षद शेख गफ्फार के निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके भाई शेख असलम विजयी हुए थे। बाद में शेख असलम सामान्य चुनाव में भी पार्षद चुने गए। उनके निधन के बाद सीट खाली होने से फिर उपचुनाव कराना पड़ा। 1 जून को हुए उपचुनाव में वार्ड के 5255 मतदाताओं में से 3665 मतदाताओं ने वोट डाला था।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!