नाकाब लगाकर युवक पर किया चाकू से हमला

 

बिलासपुर। अवैध संबंध के शक में युवक ने फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मनीष गोस्वामी (32) की तिफरा चौक पर फल की दुकान चलाता है। रविवार की रात 10 बजे मनीष अपनी पत्नी के साथ फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और मनीष को पीछे से पकड़ लिया और हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने मनीष के पीठ और पेट पर वार कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मनीष की पत्नी ने हमलावर को पकड़ लिया और युवक के नकाब को खींचकर उसकी पहचान की। तब पता चला कि हमलावर भोलू साहू है। आरोपी युवक चकमा देकर वहां से फरार हो गया। घायल युवक मनीष गोस्वामी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई। जांच में पता चला कि मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट के परिवार की एक महिला से संबंध था। वह महिला गांव सैदा में मनीष के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दुर्गेश साहू काफी नाराज था और मनीष से रंजिश रखता था। इसी विवाद के चलते दुर्गेश साहू ने मनीष गोस्वामी पर चाकू से हमला किया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!