उत्तर और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने उपलब्ध कराया कन्फर्म बर्थ

बिलासपुर। अवकाश, पर्यटन, तीर्थाटन एवं पारिवारिक भ्रमण की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर एवं दक्षिण भारत के अनेक प्रमुख गंतव्यों के लिए आगामी तिथियों में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध करा रही है। यात्री समय रहते आरक्षण कर इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आरामदायक बना सकते हैं।
दपूमरे से संचालित होने वाली यह टे्रनें यात्रियों को प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट धाम, लखनऊ, बेंगलुरु, तिरुपति, चेन्नई, एर्नाकुलम (कोच्चि), तिरुवनंतपुरम तथा तिरुनेलवेली जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में सुविधाजनक रेल संपर्क प्रदान कर रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाएं भी उपलब्ध करा रही है। यात्रा के दौरान यात्री आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से अपनी पसंद का भोजन विभिन्न प्रतिष्ठित रेस्टारेंट्स से ऑडर्र कर सीधे सीट अथवा बर्थ पर प्राप्त कर सकते हैं।

