July 1, 2026
उत्तर भारत के लिए राहत भरी बारिश
नई दिल्ली: उमस भरी गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश में एंट्री के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की दहलीज पर मॉनसून पहुंच चुका है. लेकिन मॉनसून के घने बादलों के पहले ही प्री मॉनसून बारिश होने लगी है. नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में आज सुबह के वक्त बारिश देखने को मिली. दिल्ली एनसीआर में अगले 4-5 दिनों के दौरान ऐसे ही बारिश का मौसम रहने की संभावना है. कहीं जगहों पर बिजली की चमक के साथ बादलों की गरज भी रहेगी.


