मामूली विवाद में बदमाशों ने घर घुसकर ईंट से वार कर युवक की हत्या

 

बिलासपुर। घर के सामने गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने मारने के लिए युवक को दौड़ाया। युवक अपनी जान बचाने के लिए घर के छत उपर चढ़ गया। तब बदमाशों ने पीछा करते हुए घर के अंदर घुसकर छत में जाकर ईंट से युवक पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम अकलतरी निवासी अमित कुमार सोनवानी (19), सुधीर कुमार सोनवानी (26) नशे की हालत में नीम चौक के पास इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव पिता स्व सारधा भार्गव (35) के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। तब इंद्रप्रकाश अपने घर चला गया। इस बीच आरोपी अमित कुमार व सुधीर ने जान से मारने की धमकी देते हुए इंद्रकुमार के घर के अंदर घुस गए। तब इंद्रप्रकाश मकान के छत पर चढ़ गया। उसका पीछा करते हुए दोनों आरोपी भी वहां पहुंच गए और ईंट उठाकर इंद्रप्रकाश के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रात 1 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर टीआई निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

लगातार तीसरी हत्या से दहशत

रतनपुर क्षेत्र में लगातार तीसरी हत्या की वारदात सामने आने से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालंकी पुलिस द्वारा सभी प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *