दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन किया


बिलासपुर। परीक्षा पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर के पुराना बस स्टैंड चौक पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
मंगलवार को पुराना बस स्टैंड चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में संसद घेराव के लिए पहुंचे हजारों छात्र और युवा अपने भविष्य व शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने उनके साथ कथित रूप से बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और लाठीचार्ज किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *