संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा: मोहले


भाजपा ग्रामीण की कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास   की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 29 जुलाई से 20 फ़रवरी संत रविदास जयंती तक चलने वाले पांच चरणों के अभियान की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत की गई।
मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री तथा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए यह संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति ईश्वर की संतान है तथा निर्मल मन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि संत किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के मार्गदर्शक होते हैं। समाज में समरसता और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के उद्देश्य से भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान की परिकल्पना की है। अभियान के अंतर्गत समरसता दीप अभियान, कलश वंदन, संत संपर्क, समरसता यात्रा एवं छात्र संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्योतिनंद दुबे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा और विचारों के कारण आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तथा राष्ट्रवादी विचारधारा ने पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने आगामी तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।
भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने संगठन के सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न करने का आह्वान किया। वहीं अभियान के जिला संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया ने समरसता संकल्प अभियान के पांचों चरणों एवं तिथिवार कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, लवकुश कश्यप, एस. कुमार मनहर, जनक देवांगन, चंद्रप्रकाश सूर्या, घनश्याम रात्रे, उमेश गौरहा, अवधेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, शैल भोई, महाराज सिंह नायक, तीरथ राम यादव, राज्यवर्धन कौशिक, नागेश्वरी साहू, सरोजनी भारद्वाज, कुंती मेहर, राजकुमारी बघेल, पृथ्वीपाल राय, राजेंद्र अग्रहरि, गिरीश यादव, राजेश कश्यप, दुर्गा कश्यप मोनूश्रीवास पवन कश्यप मनीष कौशिक दीपक शर्मा रवि बरगाह रामेश्वर सिंह भोजेश रजक शैलू गोरख बजरंग जायसवाल हरिकेश गुप्ता सतीश पाटनवर विजय शर्मा भरत कश्यप गंगा साहू कमल पटेल त्रिदेव रजक सीता ठाकुर आशीष बाकरे जीतेन्द्र राय लक्ष्मी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *