पं अमृतलाल दुबे जयंती समारोह का आयोजन
विमोचन एवं सम्मान, लोक गीत की प्रस्तुति होगी
80 वर्षीय चिकारा वादक झड़ी राम साहू का होगा सम्मान
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के यशस्वी साहित्यकार एवं प्रथम ईसुरी पुरस्कार से सम्मानित पंडित अमृतलाल दुबे जयंती समारोह के अवसर पर संस्कार भवन पुराना सरकंडा बिलासपुर में दिनांक 1 अगस्त 2026 को सायं चार बजे से विमोचन एवं सम्मान तथा लोक गीत की प्रस्तुति की जाएगी ।
यह आयोजन श्री आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ बलरामपुर के मुख्य आतिथ्य डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं न्यायमूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी , डाॅ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग , डाॅ
श्याम लाल निराला प्राचार्य जे पी वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं श्री संजय शर्मा अध्यक्ष डीएल एस महाविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा ।
इस अवसर पर शिक्षाविद् डाॅ श्याम लाल निराला वरिष्ठ कवि श्री सनत तिवारी, कथाकार श्रीमती अनामिका शर्मा शशि रायपुर, गीतकार श्री राम निहोरा राजपूत, मनोहर दास मानिकपुरी एवं झड़ी राम साहू का सम्मान किया जाएगा ।
इस अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ।


