बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन को मिली नियमित सेवा की सौगात, तोखन ने दिखाई हरी झंडी

०. दक्षिण भारत यात्रा की मिलेगी सुविधा
०. केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं का हो रहा विकास: मंत्री तोखन
बिलासपुर। बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच रेल संपर्क को और मजबूत करते हुए बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक रेल सेवा को अब नियमित कर दिया गया है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा के नियमित होने से बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इस ट्रेन को नियमित किए जाने की मांग थी। यात्रियों की आवश्यकता और क्षेत्र की मांग को देखते हुए लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद रेल सेवा को नियमित संचालन की मंजूरी मिली है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इन प्रयासों का लाभ मिल रहा है।
बुधवार को बिलासपुर से, गुरुवार को यलहंका से वापसी
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 9.30 बजे यलहंका से रवाना होगी।

