बुरखा पहनकर लूटपाट करने वालों को कोटा पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. दिनांक 18-7.2026 को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बुरखा पहनकर प्रार्थी राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट करते हुए एयर गन दिखाकर सोने के जेवरात तीन फल लॉकेट और २ गेहूं दाना कीमती 50000 को लूट किया गया है जिस संबंध में थाना कोटा में अपराध एवं 541/2026 धारा 332(बी), 309(6),310(2), 317(5) बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुये 1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर विधिवत मेमोरेंडम कथन लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


