काला जादू के शक में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, सात गिरफ्तार

 

 

हैदराबाद. फल्कनुमा पुलिस ने 53 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी मोहम्मद महबूब अली की हत्या के मामले में छह लोगों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को शक था कि महबूब अली ने उसकी मां पर काला जादू किया था, जिसके कारण वह लंबे समय से बीमार थी। इसी शक के चलते कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।

महबूब अली वट्टेपल्ली के फातिमा नगर का निवासी था। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात वट्टेपल्ली में अलमास होटल के सामने उस पर चाकू और खंजर से हमला किया गया। हमले में उसके सिर, सीने और हाथों पर कई चोटें आईं। उसे प्रिंसेस एसरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *