सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
दीपावली के बाद बिलासपुर में होगा महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और पत्रकारों को संगठन से जोडक़र महासंघ को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने की। महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने संगठन की अब तक की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों को महासंघ से जोडऩे पर जोर दिया। बैठक में दीपावली के बाद बिलासपुर में महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन में प्रदेशभर के पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करने की बात कही गई। बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र ठाकुर, विजय क्रांति तिवारी, अमजद खान, ऋतु साहू, शिरीष डामरे, अशोक व्यास, अजय शर्मा, रूद्रांश गोस्वामी , हरिकिशन गंगवानी, मो . इस्राइल , सैय्यद जफर आगा , प्रशांत सिंह, मोहनीश सिंह ठाकुर समेत अन्य उपस्थित रहे।


