रेडियो धूम 89.6 पर साहित्यकार एवं शिक्षका लिशा पटेल की विशेष वार्ता ‘वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण’ का हुआ सफल प्रसारण

 

बिलासपुर. रेडियो धूम 89.6 पर R.J. राघव द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ‘ तस्वीर’ में वन्य जीव के घटते अस्तित्व और प्राकृतिक संतुलन पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती लिशा पटेल ने जंगलों की अंधाधुंध कटाई और वन्यजीवों के विलुप्त होने की गंभीर चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
​उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और शिकार के कारण जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। अपनी धरती को हरा-भरा रखने के लिए उन्होंने व्यापक वृक्षारोपण, प्लास्टिक बैन और वन्यजीव कानूनों के सख्त पालन का आह्वान किया।
​वार्ता के अंत में लिशा पटेल ने इस महत्वपूर्ण और जन-जागरूकता से भरे विषय को मंच देने के लिए R.J. राघव जी और रेडियो धूम की पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ही हमारी पृथ्वी को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में मददगार साबित होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *