शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति में महिलाएं निभा रही अपनी भूमिका: महापौर

 

 

सेवा संकल्प के सप्तम दिवस में महिला नेतृत्व और सहभागिता पर जोर

बिलासपुर। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सेवा संकल्प एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान के सप्तम दिवस का आयोजन महिला सम्मान और सामाजिक सहभागिता को समर्पित रहा। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भूमिका और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया।
महापौर ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में लगातार अपनी भूमिका बढ़ा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शहर और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती और वंदेमातरम् के सामूहिक गान से हुई। अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष विनीता केजरीवाल और मारवाड़ी सोनी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना सोनी विशिष्ट अतिथि रहीं। सराफा समाज की महिला प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि अभियान के माध्यम से महिला सम्मान और सहभागिता को विशेष स्थान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर संवाद भी हुआ। मंच संचालन अलंकृता मिश्रा ने किया। निहारिका त्रिपाठी ने आभार जताया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे आयोजित किया जा रहा है।
—-

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *