भारत को फिर से सोने की चिडिय़ा बनाना है-डॉ.अभिषेक वर्मा

छत्तीसगढ़ में शिवसेना का अलग प्रभाव, एनडीए गठबंधन के साथ चुनावी तैयारी तेज: डॉ. वर्मा
 शिवसेना हिंदू धर्म को जोडऩे शुरु से कर रही कार्य

बिलासपुर। शिव सेना का छत्तसीगढ़ में अलग प्रभाव है, एनडीए और शिव सेना के गठबंधन में आगामी चुनावों की तैयारी की जा रही है। पार्टी आला कमान के आदेश पर छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में हिस्सा लेने शिवसेना काम रही है। उक्त बातें शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कही।
उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म जो कि अनादिकाल से चला आ रहा है और शिव सेना हिन्दू धर्म को जोडऩे के लिए शुरू से काम कर रही है। धर्म परिवर्तन कर चुके 35 लोगों की घर वापसी हुई है। भारत को फिर से सोने की चिडिय़ा बनाना है। नरेन्द्र मोदी पर आस्था है एनडीए में शिवसेना तीसरी बड़ी पार्टी है। पार्टी छोडक़र गए 6 सांसदों की घर वापसी हुई है। लोकसभा में अब 13 सांसद है। कुछ और सांसद पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि मेरे पिता स्व. श्रीकांत वर्मा के नाम से ट्रस्ट 35 सालों से का संचालन किया गया है। मेरी माता वीणा वर्मा राज्यसभा सांसद रहीं। बिलासपुर के लिए मेरे परिवार का शुरू से फोकस रहा है। शिवसेना का निर्माण बाला साहब ठाकरे ने १९६६ में की थी। महाराष्ट का विकास शिवसेना का बहुत बड़ा योगदान रहा है हिन्दुस्तान में सनातन धर्म और गो रक्षा स्थानीय मुद्दों पर काम किया जाएगा।

संगठन के विस्तार पर दिया जोर
प्रेस वार्ता में डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि शिवसेना शिंदे गुट आने वाले समय में एक मजबूत राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन के तौर पर अपनी भूमिका बढ़ाएगा। छत्तीसगढ़ में पार्टी की गतिविधियों को 18 जिलों तक विस्तार देने की बात कही गई। दुर्ग, बिलासपुर और बिरगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लडऩा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

मीडिया से हुए दुव्र्यहार की निंदा
होटल मैरियट कोर्टियार में वरिष्ठ पत्रकार से हुए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि होटल प्रबधन लिखित में माफीनामा दें। 15 दिनों के भीतर अगर लिखित में माफी नहीं मांगने पर होटल का बहिष्कार किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *