विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल के नेतृत्व में निकली मेगा जागरूकता रैली

 

बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा, स्वस्थ हृदय के लिए दिया जागरूकता का संदेश

बिलासपुर.  विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

विश्व हृदय दिवस की इस वर्ष की थीम ‘डोंट मिस ए बिट’ के अनुरूप प्रतिभागियों ने लाल रिबन लगाकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली सीएमडी चौक से प्रारंभ होकर अरपा रिवर व्यू तक पहुंची।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने विश्व हृदय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता और अनुशासित जीवनशैली बेहद जरूरी है। रैली के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. वैष्णव एवं जिला सलाहकार डॉ. अनुपम सहित स्वास्थ्य विभाग और अपोलो हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *