गांव के विकास का खाका ग्रामसभा में तैयार होगा

 

वीबी-जी राम जी योजना के तहत 486 ग्राम पंचायतों में बनेगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
बिलासपुर. जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वीबी-जी राम जी योजना के तहत तैयार की जाने वाली इस योजना में ग्रामीण अपने गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी करेंगे। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों, स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की आवश्यकताओं के आधार पर आगामी विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।
योजना निर्माण की प्रक्रिया में ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित आधारभूत आंकड़ों, मानचित्र और योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में बस्ती एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे। दिसंबर में भूमि एवं क्षेत्र परिचय के आधार पर तैयार विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रारूप ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद योजनाओं को विकासखंड एवं जिला स्तर पर समेकित किया जाएगा। योजनाओं का समेकन 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *