स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी: टाह
शुद्ध योग केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया
बिलासपुर. शुद्ध योग केंद्र का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में योग प्रदर्शन के साथ केंद्र से जुड़े बच्चों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग जरूरी है। उन्होंने केंद्र की संचालिका डॉ. मोनिका पाठक के प्रयासों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि तर्निश गौतम ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखने में सहायक है। कार्यक्रम की शुरुआत आर्या विश्वकर्मा के कठिन योगासनों के प्रदर्शन से हुई। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कृत आर्या के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की। केंद्र के विराज लामिया, सार्थक अग्रवाल, गौरी, शिवी, शौर्य, अदिति, आर्या, भाग्यश्री, ज्ञान, आयुष्मान, आर्यन, नव्या, अमृता, आरव, दिव्यांश और रीत को टैलेंट अवार्ड दिया गया। योग केंद्र से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए। डुग्गू अग्रवाल के परिजन और वरिष्ठ पत्रकार अतुल कांत खरे ने योग अभ्यास से स्वास्थ्य में सुधार के अपने अनुभव बताए। इस दौरान प्रशिक्षक भूपेंद्र कर्ष, श्वेता सुमन, राखी मानिकपुरी और मुनमुन केसरी को भी सम्मानित किया गया।


