विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार: डॉ. सत्यनारायण तिवारी मुंगेली के जिला अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ एवं डॉ दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष

 

बिलासपुर. विश्व हिंदी परिषद के सिद्धांतों और भाषाई एकता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई का एक महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर कार्य को गति देने के लिए डॉ. सत्यनारायण तिवारी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ (मुंगेली) तथा डॉ दिलीप सिंह राजपूत को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विश्व हिंदी परिषद का मुख्य ध्येय हिंदी भाषा को केवल संवाद का माध्यम न बनाकर उसे वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय अस्मिता और सुशासन के दर्शन से जोड़ना है। परिषद का उद्देश्य नई पीढ़ी में भारतीय मूल्यों का संचार करना, शोधपरक साहित्य को बढ़ावा देना और देश के कोने-कोने में हिंदी के माध्यम से भाषाई व सामाजिक समरसता स्थापित करना है। यह संगठनात्मक विस्तार राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दे रहे राष्ट्रीय महासचिव श्री विपिन सर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद मिश्र जी के विज़न और प्रेरणा से परिषद निरंतर नए आयाम छू रही है।
प्रांतीय स्तर पर, छत्तीसगढ़ में परिषद के कार्यों को गति देने में प्रदेश संयोजक डॉ. विनय कुमार पाठक जी का बौद्धिक मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफ़र जी की सक्रिय कार्यशैली व संगठनात्मक नेतृत्व की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है,उन के कार्यक्षेत्र और कुशल नेतृत्व में परिषद लगातार साहित्य, संस्कृति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगामी 30-31 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संपन्न होने जा रहे प्रतिष्ठित ‘भारत रत्न अटल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफ़र जी के साथ सहभागिता करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और राष्ट्रीय राजधानी में क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। साथ ही, वे परिषद के सिद्धांतों पर चलते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक चेतना को पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति और गौरवशाली सहभागिता पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव डॉक्टर विनय कुमार पाठक श्री केशव शुकला सहित परिषद के पदाधिकारियों और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *