10 लाख रूपए के कर्ज बचने दो लोगों को उतार दिया मौत के घाट
शराब में सुहागा मिलाकर पिलाने से हुई थी मौत
जांजगीर. दो लोगों की हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दस लाख रूपए का कर्जा से छुटकारा पाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
जिले के पामगढ़ में एक साथ दो लोगों की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत में जहरीली शराब या फूड पॉइजनिंग से जोडक़र देखा जा रहा था, पुलिस जांच में अब कथित हत्या की साजिश सामने आई है। पुलिस के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये के कर्ज और मकान बेचने के दबाव से बचने के लिए आरोपियों ने कर्ज देने वाले झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। आरोप है कि शराब में सुहागा मिलाकर उसे पिलाया गया। इसी दौरान वहां मौजूद पामगढ़ के पार्षद रामखिलावन जांगड़े भी उसी शराब की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।


