विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा की उड़ानें प्रभावित होने की आशंका

 

नयी दिल्ली. चक्रवात अर्नब के खतरे के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने चेतावनी दी कि खराब मौसम के कारण विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि 27 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब से जुड़ी मौसम संबंधी परिस्थितियों का असर दोनों शहरों की उड़ानों पर पड़ सकता है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से यात्रा प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *