सब्जी बाड़ी के पास दिखा सफेद भालू, वन विभाग सतर्क

 

लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो

बिलासपुर. पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर स्थित गिरारी गांव के पास सफेद भालू दिखाई दिया। भालू मेन रोड किनारे खड़ा था। जिसे देखकर राहगीरों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया है। वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। दूसरी ओर वन विभाग के स्टाफ भी अलर्ट मोड पर है। भालू की निगरानी की जा रही है।
ग्राम गिरारी गांव के मुख्य सडक़ पर अचानक सफेद भालू के आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने पहली बार इस सफेद भालू को खेतों के आसपास देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। वन विभाग का प्रयास है कि भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग ने पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भालू दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसके पास जाने या उसे परेशान करने से बचने की अपील की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *