दिल्ली में ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ आंदोलन में शामिल होने कांग्रेस का जत्था रवाना
बिलासपुर. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे प्रहार के विरोध में दिल्ली में आयोजित ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ आंदोलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जत्था हमसफर एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण, प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटामहाराज एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आशुतोष शर्मा कर रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, जनता के मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्ष करती रही है। दिल्ली में आयोजित यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करेगा।
नेताओं ने कहा कि देश की जनता की आवाज बुलंद करने और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ इस संघर्ष में अपनी भागीदारी निभाएगा। इसमें शामिल होने शाहनवाज खान संतोष गर्ग शाकेश मिश्रा हितेश देवांगन जानू कौशिक सीमा पाण्डेय सीमा धृतेश प्रीति पाटनवर उपस्थित रहे


