कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, अस्पताल में हंगामा

 

परिजन ने श्रीराम केयर अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

बिलासपुर.  कान दर्द का इलाज करवाने महिला नेहरु नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती हुईं। वहां के डॉक्टर ने महिला की एंजियोप्लास्टी किया। इसके बाद महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मस्तूरी के ठाकुदेवा निवासी सुखम बाई साहू पति रामजी साहू को कान में दर्द की परेशानी थीं। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए श्री राम केयर हॉस्पिटल लाया गया था। यहां से उन्हें अचानक कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद हृदय में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी। इसके बाद एंजियोग्राफी कर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई। वहां से महिला को फिर से श्रीराम केयर हॉस्पिटल वापस भेजा गया। जहां डॉ.अभिषेक कुमार ने ही उनकी एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
महिला की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जिम्मेदार चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में स्थिति बिगडऩे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *