उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

 

सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठी मैया से मंगल कामना की।

कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना सोमवार अलसुबह ही पश्चिमी यमुना नहर के दड़वा, दादुपुर, फतेहपुर, अमादलपुर और बूडिया सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रती महिलाओं ने यमुना नहर के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *