किन्नरों ने महापौर को सुनाई पीड़ा कहा जीविका चलाना हुआ मुश्किल, महापौर ने की मदद
बिलासपुर. लॉकडाउन के कारण आम जनों के साथ-साथ थर्ड जेंडर को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अलग-अलग जगहों से आए थर्ड जेंडर के समूह को महापौर ने राशन और नकद राशि का सहयोग प्रदान किया। थर्ड जेंडर के प्रतिनिधिमंडल को महापौर रामशरण यादव ने आर्थिंक मदद का आश्वासन भी दिया है। कोविड-19 के चपेट में पूरा देश कराह रहा है। प्रदेश का एक एक व्यक्ति कोरोना के प्रकोप से संघर्ष कर रहा है। थर्ड जेन्डर भी इससे अछूता नहीं है। यद्यपि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक एक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में शनिवार को तिफरा से पहुंचा थर्ड जेंडर समूह मेयर रामशरण यादव से मिलने उनके बंगले में पहुंचा और महापौर को कोरोना काल में अपनी विषम परिस्थितिय़ों से अवगत कराया। थर्ड जेन्डर सदस्यों ने कहा कि लॉक डाउन के कारण ट्रेनें बन्द है। विवाह और अन्य मांगलिक कार्य भी ठप है। ,जिसके चलते उनकी जीविका का कोई आधार भी नहीं रह गया है। ऐसी कठिन परिस्थिति में प्रदेश सरकार को हमारे लिए भी जीविकोपार्जन की कोई व्यवस्था करनी चाहिए। थर्ड जेन्डर को रामशरण यादव ने तत्काल 7 राशन कीट प्रदान करने के साथ ही 4 हजार नगद राशि का भी सहयोग दिया। राशन किट में चावल,दाल, नमक,तेल और अन्य सामग्रियां प्रदान कीं।
इससे पहले भी महापौर राम शरण यादव के पास चांटीडीह बाडा में रहने वाले थर्ड जेंडर के एक समूह को उनके बाड़े में पहुंच कर 22 किट प्रदान किए थे। साथ ही 50 किट राजकिशोर नगर के थर्ड जेंटर समूह को दिए थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने इन्हें 15 हजार रुपए का चेक प्रदान किया था।साथ ही महापौर रामशरण यादव ने निगम अधिकारियो और खाद्य अधिकारी से बात कर इनका राशन कार्ड तत्काल बनाने का निर्देश दिया। रामशरण यादव ने कहा थर्ड जेंडर भी समाज के अंग है समाज में इनका धार्मिक और सामाजिक महत्व है। इन्होने हमेशा से ही समाज को समृद्धी और खुशहाली का आशीर्वाद दिया है।