देखें VIDEO : अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना


रायपुर. एक द्रोणिका उत्तर बांग्लादेश से अंदरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में मध्य ट्रोपास्फेरिक लेवल तक स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटे में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होने की संभावना उसके अगले 24 घंटे में है । मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बना हुआ है। आज दिनांक 8 जून को मानसून की उत्तरी सीमा करवर शिमोगा तो मुकुरु चित्तूर चेन्नई तक है। अगले 2 दिन में इसके मध्य अरब सागर के कुछ भाग, गोवा, कोकण के कुछ भाग, कर्नाटक के कुछ और भाग, रायलसीमा, तमिलनाडु के बचे शेष हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग में पहुंचने की संभावना है। कल 9 जून को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ अकाशी बिजली गिरने की भी संभावना है। आगामी 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!