जिला क्षय नियंत्रण कार्यालय में संविदा भर्ती में की गई मनमानी

File Photo

बिलासपुर. जिला क्षय नियंत्रण कार्यालय में संविदा कर्मचारियों की भर्ती में जमकर मनमानी की गई है। यहां महिला अधिकारी गायत्री बांधी की मनमानी यहां चरम पर है। मंत्रालय स्तर पर इनकी मनमानी की शिकायत की गई है किंतु ऊंची पहुंच होने के कारण आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। गायत्री बांधी से परेशान संविदा कर्मचारी रामरतन कश्यप ने शिकायत की तो पूरा विभाग उनके खिलाफ हो गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि मार्च 2020 में करगी रोड कोटा क्षेत्र के टीबी रोगियों की जगह अपात्र लोगों के नाम राशि जारी कर दी गई। संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति में शासन के मानदंड के अनुसार भर्ती नहीं की गई, बल्कि अलग से योग्यता दर्शाकर अपने लोगों गलत तरीके से यहां नौकरी पर रख लिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी गायत्री बांधी की प्रताडऩा से तंग आकर संविदा कर्मचारी राम रतन कश्यप ने शिकायत की तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है।

 

 

 

विभाग में सारा कुछ आशीष सिंह जो कि संविदा कर्मचारी है के द्वारा किया जा रहा है। जिला क्षय नियंत्रण कार्यालय में संविदा पद कार्य करते हुए एक महिला कर्मचारी ने ग्राम पंचायत चुनाव तक लड़ दिया और विभाग के अधिकारियों को कुछ पता नहीं चल सका। शासकीय कार्यालय में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता, लेकिन गायत्री बांधी के कार्यकाल में यहां सब कुछ हो रहा है। सिम्स में कार्यरत संविदा कर्मी एक महिला से टीबी रोग विभाग में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारी आशीष सिंह ने छेडख़ानी की, इसकी शिकायत सखी सेंटर में दर्ज कराई गई है। गायत्री बांधी के कार्यकाल में जारी की गई राशि व संविदा कर्मचारियों की भर्ती जैसे गंभीर मामलों को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!