समाज कार्य संघ के लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया


बिलासपुर.  समाज कार्य संघ के द्वारा लगातार भूखे लोगो को खाना खिलाया जा रहा है। आज तकरीबन  400 फूड पैकेट्स बनाए गए।  जिसमे सभी चौक जैसे अग्रसेन चौक, बस स्टैंड चौक, रेलवे स्टेशन चौक, हरिभूमि चौक ,गांधी चौक में इन फूड पैकेट्स को जरूरतमंदो को बाटा गया। इस कार्य में शुभम मिश्रा, खुशबू साहू, अनिल बर्मन, दीपक गुप्ता, गोवर्धन पटेल, अमन पाण्डेय, दादू  ने विशेष सहयोग दिया। इनके अलावा और  भी संघ की सहायता हेतु आगे आए। इस टीम  का मुख्य उद्देश्य इस लॉक डाउन में जरूरतमंद निराश्रित लोगो को खाना पहुंचाने हेतु कार्य करना है। इसलिए आप सभी अपना योगदान दीजिए नीचे दिए गए नंबर पर आप गूगल पे, फोन पे कर अपना योगदान दे सकते है 7879427438।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!