आज ही के दिन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए

आज के ही दिन यानी 14 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आइए, एक नजर डालते हैं 14 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (अब चेन्नई) में नगर निगम बनाया।
1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन हुआ।
1911- रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1918- बीकेएस आयंगर का जन्म हुआ।
1924- शोमैन के नाम से मशहूर फिल्मकार एवं अभिनेता शोमैन राजकपूर का जन्‍म हुआ।
1946- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1953- पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्‍म हुआ।
1972- अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।
1983- जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995- बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997- ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।
1998- तेइसवें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2003- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमेरिकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया।
2003- मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007- उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!