महापौर ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया
बिलासपुर. 3 जनवरी को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन के अधिकारियों नगर निगम के अधिकारियों के साथ न्यू सर्किट हाउस, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, नुतन चौक सेन्ट्रल लाइब्रेरी और ग्राम सेलर स्थित गौठान का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देष अधिकारियों को दिया।
जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि एस.डी.एम बिलासपुर देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक उमेश कश्यप, नगर निगम के उपायुक्त खंजाची से कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई वही सेलर के गौठान में जनपद पंचायत बिल्हा एवं जिला पंचायत बिलासपुर के अधिकारियों से चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर अधिकारियों ने संगठन को जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री शहर के कई लोकर्पण समारोह में भाग लेंगे जिसमें प्रमुख रूप से सेन्ट्रल लाईब्रेरी नुतन चौक, इंग्लीश मिडियम स्कूल तारबाहर का निरीक्षण, स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आम सभा एवं न्यू सर्किट हाउस का लोकार्पण में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि का विश्राम भी बिलासपुर में ही है। न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में बिलासपुर के विभिन्न समाजिक संगठनों युवा संगठनों, महिला संगठनों एवं प्रतिश्ठित व्यक्तियों से भेट-मुलाकात का समय आरक्षित किया गया है।
4 जनवरी को सुबह न्यू सर्किट हाउस के सभागृह में नगर निगम के महापौर कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन महापौर एवं पार्षद करेंगे उसके पश्चात् मुख्यमंत्री एस.ईसी.एल हेलीपेड रवाना होंगे जहा से हेलीकॉप्टर द्वारा सेलर जाकर गौठान का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान देवेंन्द्र सिंह बाटू, समीर अहमद, भरत जुरयानी आदि उपस्थित थे। 30 दिसम्बर को प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने जिलाधीश बिलासपुर से मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर चर्चा की थी।