सपन बिड़ले बने भाजपा पिछड़ा वर्ग पूर्वी मण्डल के अध्यक्ष


बिलासपुर. पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमर अग्रवाल के द्व़ारा सामाजिक सेवी, भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं खेल प्रेमी सपन बिरले को भाजपा पिछड़ा वर्ग पूर्वी मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, श्री बिड़ले के अध्यक्ष बनने से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनमानस में हर्ष व्याप्त है। श्री सपन बिड़ले छत्तीसगढ़ पैरा ओलम्पिक अंधमूक बधिर संघ के प्रदेश अध्यक्ष, नमो सेना के प्रदेश महामंत्री, बिलासपुर खनिज परिवहन संघ के सह-सचिव एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवायें बिलासपुर के नागरिकों को दे रहे हैं एवं ये लॉकडाउन के समय भूखों के खाना, कपड़ा आदि वितरित कर एक मिशाल काम किया है एवं सफाई कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया तथा प्रतिदिन बेजुबान जानवरों को खाना खिलाते हैं। सपन बिड़ले के अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, भाजपा के दीपक सिंह ठाकुर, सुनील राय, निम्मा जीवनानी, अजीत मोटवानी, राकेश श्रीवास, तामेश कश्यप, दीपक खण्डवा, अभिषेक प्रभाकर, सुनील आहूजा, नवल वर्मा, विक्रम रजक, विकास रजक, दिनेश रजक, विवेक रजक, गीता रजक आदि ने हार्दिक बधाई दी। सपन बिड़ले शीघ्र ही अपनी टीम बनायेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!