महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर में संगोष्ठी का आयोजन आज

बिलासपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में 2 अक्टूबर से महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पदयात्राएं, संगोष्ठियां एवं प्रदेश रैली जैसे आयोजन किये जा रहे है। छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार बिलासपुर में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय लखी राम आडिटोरियम में 3 अक्टूबर 2019 को दोपहर 1.30 बजे से संगोष्ठी ‘‘मजबूती का नाम महात्मा गांधी’’ आयोजित है। जिसमें वक्ता के रूप में प्रोफेसर प्रदीप कांत चैधरी दिल्ली विश्वविद्यालय , डाॅ. रागिनी नायक प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेश कमेटी एवं प्रदीप शर्मा सलाहकार मुख्यमंत्री छ.ग. शासन शामिल होगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रभारी छ.ग. कांग्रेस कमेटी श्री चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। श्री चंदन यादव रायपुर से वक्ता अतिथियों के साथ ही रायपुर पहुंचेगे। कार्यक्रम के पश्चात चंदन यादव वापस रायपुर रवाना हो जायेगे। वही श्री यादव जिला एवं शहर के पदाधिकारियेां की बैठक भी लेगे। उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि संगोष्ठी कार्यक्रम में शहर के सभी गांधी वादी गांधी जी को मानने और जानने वाले लोग वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार शिक्षाविदों को आमंत्रित किया जा रहा है। वही कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक सासंद पूर्व सांसद प्रदेश पदाधिकारी जिले एवं शहर के पदाधिकारी पार्षद सभी ब्लाॅक अध्यक्ष सहित सभी मोर्चा संगठनों के लोग उपस्थित रहेगे। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर प्रवक्ता ऋशि पाण्डेय अनिल सिंह चैहान मो.जस्साज प्रदेश मीडिया समन्वय समिति के विभोर सिंह ने सभी से उपस्थित रहने की अपील की है।