पार्षद राजेश शुक्ला की मदद से हो पाई एक गरीब महिला की अंत्येष्टि

File Photo

बिलासपुर. अरपापार के पार्षद और एमआईसी मेंबर राजेश शुक्ला को आज सुबह यह जानकारी मिली कि नूतन चौक सरकंडा में एक गरीब और बेसहारा महिला की मौत होने के बाद उसके अन्त्येष्टी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बहतराई रोड मौसम विभाग के पास रहने वाले पवन श्रीवास्तव ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि नूतन चौक सरकंडा के पास रहने वाली निर्मला चौहान पति रामनाथ चौहान की अत्यधिक ब्लड प्रेशर के कारण मौत हो गई है। लगभग बेसहारा सी इस महिला की अंत्येष्टि की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यह बात जानकर पार्षद सरकंडा क्षेत्र के पार्षद और एमआईसी मेंबर राजेश शुक्ला ने उस दिवंगत महिला के अंत्येष्टि का न केवल पूरा खर्च वहन किया वरन अपने कार्यकर्ताओं के जरिए अंत्येष्टि में लगने वाली पूरी सामग्रियों की भी व्यवस्था की।काबिलेगौर है कि  कुछ दिनों पूर्व ही श्री  राजेश शुक्ला के द्वारा एक और गरीब व्यक्ति की अंत्येष्टि में उसकी पत्नी की मदद कर अंतिम क्रिया संपन्न कराई गई  थी। आज फिर उनके द्वारा दिवंगत महिला निर्मला चौहान की अंत्येष्टि में पूरी मदद की गई और दिवंगत महिला के भतीजे से पूरी अंतिम क्रिया संपन्न कराई। इस पुण्य कार्य के लिए सभी लोग पार्षद  और एम आई सी मेंबर श्री राजेश शुक्ला की सराहना कर रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!