जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

बिलासपुर. ज़िला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री ,भारतरत्न ,शहीद राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई ,जिसमे ज़िला पंचायत सदस्य ,सभापति और  बड़ी संख्या में  कांग्रेसजन शामिल हुए ,राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,महापौर रामशरण यादव,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, ज़िला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा ,राहुल सोनवानी, सन्दीप यादव ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,सभापति शेख नजीरुद्दीन ने माल्यार्पण कर राजीव जी के व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डाला।ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर पनप रहे आतंकवाद और अलगाव वाद को समाप्त कर प्रजातांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित किये ,पंजाब से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समझौता कराया।असम  और मिजोरम में अलगाववादी ताकतों से समझौता कर उन्हें मुखयधारा में जोड़ा,आज केंद्र की नरेंद्र मोदी  सरकार असम-मिजोरम के बीच समन्वय स्थापित करने में असफल है ,दोनो राज्यो के बीच खुनी संघर्ष हो रहे है ,तो वही नागालैंड अलग झंडा और अलग संविधान की बात कर रहे है ,जो देश की आंतरिक शांति के लिए बड़ा घातक है ,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर और बाहर की ज्वलन्त समस्याओ को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किये ,श्रीलंका की लिट्टे समस्या भयावह स्वरूप ले लिया था ,जो श्रीलंका सरकार की नियंत्रण से बाहर था ,ऐसे विषम परिस्थिति में राजीव गांधी ने शांति सेना भेजा,राजीव गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद के खिलाफ ,गुट निरपेक्ष सम्मेलन में बात उठाई और वहां की गरीब जनता की मदद के लिए “अफ्रीका कोष ” के गठन का प्रस्ताव रखा ,जिसमे सदस्य देशों ने  खरबो रुपये देकर मदद की ,राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय सूझ-बूझ वाला राजनेता थे । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती को “सद्भावना दिवस ” के रूप में मनाती है , राजीव गांधी दृढ़ निश्चय वाले सहज ,सरल ,सौम्य राजनेता थे ,जिन्होंने विरोधियो को भी मदद करने में तत्पर रहते थे ।कार्यक्रम को सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी सम्बोधित किया ।।   कार्यक्रम में  ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, शहर महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,मत्स्य आयोग उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, अनिल टाह,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,धर्मेश शर्मा,राकेश सिंह,शिवा मिश्रा,राधेभूत, शेखर मुदलियार,संदीप दुबे,शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू,मोती ठारवानी ,सैय्यद ज़फ़र , ज़िला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी, सन्दीप यादव,मीनू सुमन्तयादव,गोदावरी कमल सेन,सन्तोष यादव,,संजय साहू,एमआईसी सदस्यजुगल किशोर गोयल, सीताराम जायसवाल,अजय यादव,पुष्पेंद्र साहू,सीमा घृटेश,श्याम पटेल,पंचराम सूर्यवंशी,रामप्रसाद साहू,,वीरेंद्र सारथी,राजेन्द्र सारथी,अयूब खान,सुभाष ठाकुर,रामचन्द्र क्षत्री,अर्जुन सिंह,,हर मेंद्र शुक्ला,,विनय अग्रवाल,राशिद बख्स,शंकर कश्यप,विजय दुबे,ब्रजेश साहू,चेतन दास मानिकपुरी,करम गोरख,गणेश रजक,चन्द्रहास केशरवानी,राजेश शर्मा,सूर्यकांत साहू,अजय साहू,कुंदन काम्बले,रिंकू छाबड़ा,राकेश हंस,कमलेश लवहतरे,कुश निर्मलकर,अनिल शुक्ला,रणजीत खनूजा,शहज़ादा खान,राजेश तिवारी,अतहर खान,आदि उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!