अवैध हुक्का सामग्री आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक झा के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में आज थाना सिविल लाइन को सूचना मिली कि प्रताप चौक के पास गोवर्धन पान दुकान  संचालक हुक्का  एवं हुक्का की सामग्री काफी मात्रा में रखा है तथा हुक्का भी उपलब्ध करा रहा है कि सूचना प्राप्त हुई सूचना से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन)  मंजू लता बाज को अवगत कराया गयाl जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर तत्काल थाना सिविल लाईन से थाना प्रभारी सनिप रात्रे के नेतृत्व में के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर उक्त पान दुकान में ग्राहक भेजा गया  lजो दुकान संचालक द्वारा उक्त व्यक्ति को हुका तथा हुक्का सामग्री प्रदाय करते पकड़ा गयाl मौके पर दुकान संचालक को इस संबंध में नोटिस दिया गया जो संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया lजो आरोपी दुकान संचालक की कृत्य कोटपा एक्ट के तहत होने से दुकान में रखे अलग अलग हुक्का पलेवर के पैकेट  व हुक्का  में उपयोगी सामग्री कीमती लगभग 30000 को जप्त किया गयाl आरोपी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफतार किया गया। ज्ञात हो कि वरिष्ट अधिकारियों द्वारा हुक्का बार तथा अवैध बिक्री के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में थाना तारबाहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल, बार तथा संभावित स्थानों पर लगातार रेड कर कार्यवाही की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *