Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
November 15, 2021
Homeदेश विदेशखाते में आए एक करोड़ से शख्स ने खरीद डाला आलीशान मकान, अब बैंक वापस मांग रहा पैसा

खाते में आए एक करोड़ से शख्स ने खरीद डाला आलीशान मकान, अब बैंक वापस मांग रहा पैसा

By News Desk देश विदेश  0 Comments

लंदन. बैंक (Bank) की एक गलती के चलते ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स (British Man) के सामने गंभीर संकट खड़ा हो चुका है. जिस पैसे को अपना मानकर उसने आलीशान मकान खरीद डाला था, अब वो राशि ब्याज के साथ वापस मांगी जा रही है. शख्स को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए. वहीं, बैंक ने ‘सॉरी’ कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है.

कई किस्तों में जमा हुआ पैसा

खबर के अनुसार, ब्रिटेन के Norfolk में रहने वाले रसेल एलेक्जेंडर (Russell Alexander) के खाते में धीरे-धीरे करके करीब 1,10,000 पाउंड (1.09 करोड़ रुपये) जमा हुए थे. जब रसेल ने अपना अकाउंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया. बैंक की तरफ से कहा गया कि ये पैसा उन्हें विरासत में मिला है और वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सुनने के बाद रसेल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने एक आलीशान घर खरीद डाला, लेकिन अब कहानी पूरी तरह से पलट गई है. बता दें कि रसेल पिछले 40 सालों से उसी बैंक के कस्टमर रहे हैं.

पुराना घर बेचकर नया खरीदा

रसेल के अकाउंट में 29 दिसंबर 2020 को 30,000 पाउंड जमा किए गए थे. इस पर उन्होंने बैंक की वेबसाइट चैट सर्विस से संपर्क किया, लेकिन बैंक से कोई जवाब नहीं आया. कुछ समय बाद जब उनके खाते में फिर धनराशि जमा हुई तो उन्होंने बैंक को कॉल किया. रसेल का दावा है कि बैंक अधिकारी ने उनसे कहा कि ये पैसा डायरेक्ट इन्हेरीटेंस फंड की तरह दिखता है इसलिए वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद रसेल और उनकी पार्टनर ने अपना सात बेडरूम वाला पुराना घर बेचकर 2,37,500 पाउंड (2.36 करोड़ रुपये) कीमत का नया घर खरीद लिया.

9 महीने बाद खुली Bank की नींद

करीब नौ महीने के बाद बैंक को अपनी गलती का अहसास हुआ और अब उसने 54 वर्षीय रसेल से ब्याज सहित पूरा पैसा वापस लौटाने को कहा है. बैंक का कहना है कि किसी व्यक्ति ने गलती से रसेल के खाते में पैसा जमा कर दिया था, इसलिए अब उन्हें वो धनराशि लौटानी होगी. रसेल का आरोप है कि बैंक ने उनका घर भी जब्त कर लिया है और वो एक बेहद छोटे से घर में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा, ‘यदि मेरे खाते में एक करोड़ नहीं आते, तो मैं कभी नया घर नहीं खरीदता. बैंक की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. बैंक मुझे मुआवजे के तौर पर 500 पाउंड ऑफर कर रही है, उससे भला क्या होगा’.

Tags:bank, bank account, Britain, money, Mystery, Norfolk

Related Posts

नेपाली संसद में विवादित नक्शे पर चर्चा शुरू, भारत दे चुका है चेतावनी

नेपाली संसद में विवादित नक्शे पर चर्चा शुरू, भारत दे चुका है चेतावनी

रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पढ़ें सुशांत के बारे में क्या-क्या दावे किए

अरुण जेटली को देश का अंतिम नमन, राजनीति के ‘अजातशत्रु’ को श्रद्धांजलि

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • करेले के बीच फन फैलाकर निकला जहरीला सांप, युवक को डसा
  • नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामा-मामी गिरफ्तार
  • बारिश में ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी चुस्त, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट
  • मक्कार कहने पर निगर निगम के इंजीनियरों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग
  • अरपा किनारे नशीली दवा और गांजा बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा
  • मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 17 मतों से पारित, पंचों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल
  • सड़क विहीन गांव में वृद्धा की हत्या, खाट पर ढोया गया शव, खड़ी रही एंबुलेंस
  • आज जहां तुम हो खड़े का विमोचन हुआ देवरधता में
  • सेवा सेतु केंद्र की त्वरित सेवा से खुश हुए शुभम यादव
  • संगठित पेपर लीक पर 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना, दो महीने में जांच और तीन महीने में ट्रायल पूरा करने का प्रस्ताव
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
  • वीर शहीदों को श्रद्धांजली देकर किया नमन, कारगिल विजय दिवस मनाया गया
  • संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा: मोहले
  • एसएसपी कार्यालय के सामने पत्नी व बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया मजदूर
  • सिरगिट्टी क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने सडक़ पर निकले डीएसपी
  • संत रामपाल महाराज के सत्संग में गूंजा दहेज मुक्त भारत का संदेश
  • अनुराग बाजपेयी 380 वोट से जीतकर जिला अधिवक्ता संघ के बने अध्यक्ष
  • नंदन निलेकणी की अगुवाई में बनेगी हाई पावर्ड टास्क फोर्स… पेपर लीक पर  मोदी ने का नया वीडियो संदेश
  • “तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया” की मधुर तान ने बिखेरा जादू, भारत की नन्हीं कोकिला मयंशी खण्डेलवाल ने जीता तीसरा स्थान
  • विधायक अमर ने किया पलटवार, कहा- शेर की नाक का बाल और गधे की पूंछ के बाल में होता है फर्क
  • स्कूल प्रबंध ने कुत्तों के हमले से बच्चों को सुरक्षा देने लिखा पत्र
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के बाद छात्रों ने निकाली विजय रैली
  • कुलपति की पार्टी में गाना गाते समय प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक
  • शहर की बेटी एंजेल चौकसे बनी मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन अल्लुरिंग
  • सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग

Follow us on X

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑